Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

11वीं के छात्र ने श्री राम पर डाली पोस्ट, दबंगों ने करवाई डिलीट… जबरन माफी मंगवाई

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक स्कूली छात्र को सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट शेयर करना मंहगा पड़ गया. पोस्ट से नाराज दूसरे धर्म के छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद मोबाइल से पोस्ट डिलीट कर दिया. साथ ही जबरन माफी मंगवाकर उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं घटना की जानकारी लगते ही पूरा परिवार दहशत में है. फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रावाई की बात कह रही है.

दरअसल ये मामला सुल्तानपुर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज का है. इसी कॉलेज में 11वीं के छात्र ने सोशल मीडिया पर प्रभु राम की एक पोस्ट डाली थी. इसी पोस्ट को देखकर कॉलेज के कुछ दबंग छात्रों ने नाराजगी जताते हुए पिटाई कर दिया. दबंग छात्रों ने दूसरे दिन इस छात्र को केवल भगवान राम की पोस्ट डालने को लेकर घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी. यहीं नहीं दबंग छात्रों ने उससे माफी मंगवाई और धमकी देते हुई उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं जब इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.

परिजनों ने जताई नाराजगी

दबंग छात्रों की इन हरकतों से इलाके में तनाव है और पीड़ित छात्र के परिजन परेशान हैं. पीड़ित छात्र के परिजनों ने कहा कि दबंग छात्र हर रोज किसी न किसी को धमकाते रहते हैं. इनका एक ग्रुप है जो आए दिन सोशल मीडिया पर दबंगई करने की वीडियो शेयर करते रहते हैं. वहीं छात्र की पिटाई के बाद परिजन नाराज हैं. परिजनों ने कहा कि हम मामले को बढ़ाना नहीं चाहते हैं लेकिन आग ऐसा न हो इसलिए हमने पुलिस से शिकायत की है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि आरोपी दबंग छात्रों का एक बड़ा ग्रुप है जो सोशल मीडिया पर 1333 और मिस्टर लंबरदार के नाम से चल रहा है. इस ग्रुप के दर्जनों सदस्य हैं जो हर रोज दबंगई करने के पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इनकी दबंगई का आलम ये है कि कोई भी इन छात्रों के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है. फिलहाल इस मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कह रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.