Breaking News in Hindi

110 दिनों में 200 विमान यात्राएं… अमीरों वाले ठाट-बाट, प्लेन में पैसे-गहने चुराता, इस शातिर चोर की कहानी

एक ऐसा चोर, जो कि घरों और दुकानों में चोरी नहीं करता. अमीरों वाले ठाट-बाट रखता. चोरी करने के लिए हवाई यात्राएं करता. 110 दिनों के भीतर इस चोर ने कम से कम 200 विमान यात्राएं कीं. अब दिल्ली पुलिस ने इस चोर को गिरफ्तार किया है. इस चोर का नाम राजेश कपूर है, जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) ऊषा रंगनानी के मुताबिक, राजेश कुमार को पहाड़गंज से अरेस्ट किया गया है. उसके पास से कथित चोरी के आभूषण मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, राजेश चोरी के आभूषणों को बेचने की फिराक में था. इसके लिए उसने शरद जैन नाम के शख्स से बात की थी. पुलिस ने शरद को करोल बाग से गिरफ्तार किया है.

प्लेन में पैसे-गहने चुराता

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले तीन महीने के दौरान राजेश ने कई विमान यात्राएं कीं. इस दौरान प्लेन के अंदर उसने चोरियां कीं. पुलिस के मुताबिक, एक यात्री 11 अप्रैल को हैदराबाद से दिल्ली हवाई जहाज से जा रहा था. प्लेन में युवक के सात लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए. फिर ऐसी ही चोरी की और वारदात सामने आई. अमृतसर से दिल्ली की यात्रा कर रहे युवक के 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए. फिर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था.

पुलिस अफसर के मुताबिक, आरोपी की पहचान के लिए एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली गई. फुटेज में आरोपी नजर आया. इसके बाद आरोपी का फोन नंबर संबंधित एयरलाइंस से मांगा गया. लेकिन वह नंबर भी फर्जी था.

पुलिस उपायुक्त ने बताया…

पुलिस उपायुक्त ऊषा के मुताबिक, लेकिन सघन छानबीन के बाद आरोपी के मोबाइल नंबर का पता चल गया. फिर जीपीएस की मदद से पुलिस की टीम उस तक पहुंची और अरेस्ट कर लिया. उसने अपराध को कबूल किया है. उसने चोरी किए गए कैश को ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए में खर्च किया. उसके निशाने पर बुजुर्ग रहते थे. उसने एयर इंडिया और विस्तारा की फ्लाइट लेकर दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद की यात्रा करता था. आरोपी अपने मृत भाई के नाम पर हवाई जहाज की टिकट बुक करता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन