Breaking News in Hindi

2 या 4 नहीं, ईशा अंबानी की होली पार्टी में इतने करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा फिलहाल इंडिया में हैं. एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई आई हैं. किसी खास मौके या फिर किसी काम के सिलसिले में ही प्रियंका चोपड़ा का मुंबई आना होता है. देसी गर्ल पीसी अब ज्यादातर विदेश में ही रहती हैं और वहां भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. प्रियंका अपने काम के साथ-साथ अपने स्टाइलिस्ट अंदाज को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं. उनका स्टाइल सबसे हटकर है.

मुंबई आते ही प्रियंका अपनी कमिटमेंट्स को पूरा करने में बिजी हो गई हैं. बीते दिन उन्होंने बुलगारी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के तौर पर बैक-टू-बैक इवेंट्स में हिस्सा लिया. इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं. इसके अलावा प्रियंका ने एंटीलिया में ईशा अंबानी द्वारा होस्ट की गई एक शानदार रोमन थीम वाली होली पार्टी में भी हिस्सा लिया. इस पार्टी के लिए पीसी ने थाई हाई स्लिट स्टाइल वाली पिंक कलर की साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने डीपनेक ब्लाउज कैरी किया.

अपने शानदार लुक से प्रियंका चोपड़ा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. लेकिन प्रियंका के नेकपीस पर सभी की निगाहें थम सी गईं. एक्ट्रेस ने बुलगारी ब्रांड का मल्टी कलर स्टोन वाला नेकलेस पहना हुआ था. लेकिन इस नेकपीस की कीमत आप सभी के होश उड़ा सकती है. एक रिपोर्ट की मानें तो ये नेकलेस 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 8 करोड़ रुपये का है. इतना ही नहीं इस ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस नेकलेस की कीमत 8,33,80,000 रुपये मेंशन की गई है.

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है. जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी. इतना ही नहीं पीसी जल्द रही जॉन सीना और इदरीस एल्बा स्टारर हेड्स ऑफ स्टेट पर भी काम शुरू करेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन