Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

25 ओवर तक इस्तेमाल होंगी 2 नई गेंद….वनडे में होगा क्रांतिकारी बदलाव, जानिए क्या है नियम

मौजूदा दौर में टी20 क्रिकेट ने पूरी तरह से धूम मचाई हुई है. जहां देखो टी20 सीरीज, टी20 लीग के मुकाबले ही चलते रहते हैं. टी20 क्रिकेट की इस रेस में वनडे क्रिकेट कहीं पिछड़ता जा रहा है. लेकिन अब वनडे क्रिकेट को रोमांचक बनाने और उसमें नई जान फूंकने के लिए आईसीसी की क्रिकेट कमेटी ने क्रांतिकारी बदलाव की योजना बनाई है. दुबई में हुई आईसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक ने वनडे क्रिकेट में एक ऐसा नियम बदलने की सिफारिश की है जिससे इस फॉर्मेट में बड़ा बदलाव आएगा. आईसीसी की इस क्रिकेट कमेटी में सौरव गांगुली, महेला जयवर्धने, वीवीएस लक्ष्मण, शॉन पॉलक, डैनियल विटोरी, रॉजर हार्पर और जय शाह मौजूद थे और इन दिग्गजों ने वनडे में सिर्फ 25 ओवर तक 2 नई गेंद रखने का प्रस्ताव दिया है.

वनडे में मिलेगा गेंदबाजों को जीवनदान

आईसीसी की कमेटी ने सलाह दी कि वनडे में दो नई बॉल का इस्तेमाल सिर्फ पहले 25 ओवर तक ही होना चाहिए. उसके बाद सिर्फ एक बॉल का इस्तेमाल हो. फिलहाल 50 ओवर तक दोनों एंड से दो नई गेंदों का इस्तेमाल होता है. ऐसा कहा जा रहा है कि वनडे में दो गेंदों के इस्तेमाल से गेंदबाजों को खासा नुकसान हुआ है. 50 ओवर तक 2 नई गेंद होने की वजह से बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है. आईसीसी कमेटी ने ये सिफारिश सभी कप्तानों को भेज दी है. कप्तानों की सहमति के बाद ही इसे लागू किया जाएगा. अगर 25 ओवर तक ही दो गेंद इस्तेमाल करने का नियम आया तो वनडे में गेंदबाज भी खेल में आ जाएंगे. उन्हें रिवर्स स्विंग मिलेगी और साथ ही लेग स्पिनर्स भी गेम में बड़ा योगदान देंगे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी बड़े बदलाव की सिफारिश

आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने सिफारिश की है कि अब अगली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होनी चाहिए.साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ज्यादातर दो मैचों की टेस्ट सीरीज ही खेलते हैं. सिर्फ भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बड़ी टेस्ट सीरीज खेलते हैं. इन चीजों से टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा नहीं मिलेगा. आईसीसी कमेटी ने डे नाइट टेस्ट को भी बढ़ावा देने की बात कही. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही लगातार पिंक बॉल टेस्ट खेला जाता है, बीसीसीआई ने पिछले दो सालों से पिंक बॉल टेस्ट आयोजित नहीं किया है. आईसीसी का मानना है कि पिंक बॉल टेस्ट से ज्यादा लोग स्टेडियम में आएंगे.भारत में जो पिंक टेस्ट आयोजित हुए उनमें ज्यादा दर्शक आए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.