Breaking News in Hindi

40 करोड़ की अंगूठी, 10 करोड़ की घड़ी… अंबानी परिवार की बेशकीमती चीजों की पूरी लिस्ट है यहां

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार के चर्चे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की  प्री वेडिंग सेरेमनी में सभी के एक से बढ़कर एक शानदार लुक देखने काे मिले। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी यह रॉयल फैमिली कपड़े से लेकर गहने तक हर चीज में नंबन वन ही रही। चलिए आज जानते हैं इस परिवार की सबसे महंगी एक्सेसरीज़ के बारे में  जिनके दाम सुन आप हैरान रह जाएंगे।

अनंत अंबानी की घड़ी

सबसे पहले बात करते हैं  अनंत अंबानी की Patek Philippe ब्रांड की सुपर लग्जरी घड़ी की जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये के करीब है। बताया जाता है इस घड़ी में रिवर्सिबल केस, इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन जैसे कई फिचर्स हैं। इस घड़ी को बनाने के लिए 100,000 घंटे का इस्तेमाल किया गया था।

राधिका  मर्चेंट का दिल वाला हार

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका  मर्चेंट का यह दिल के आकार का हीरे का हार लगभग 15 कैरेट का है और इसकी कीमत 500,000 अमेरिकी डॉलर है। इसके साथ कैरी किए गए इयररिंग्स में भी हीरा जड़ा हुआ है। उनके हीरे के हार और झुमके की कीमत 1,500,000 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग रु 12,47,35,500 है।

श्लोका मेहता का 450 करोड़ का नेकलेस

 मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता के पास 450 करोड़ का नेकलेस है। इस हार को उनकी सास नीता ने गिफ्ट के तौर पर दिया था। यह हार 407.48 कैरेट वजन के ‘L’Incomparable’ नाम से मशहूर पीले हीरे से बना था। इसके अलावा इस हार में 91 व्हाइट डायमंड्स शामिल थे, जो इस मूल्यवान नेकपीस में 200 एक्स्ट्रा कैरेट जोड़कर अलग-अलग शेप में काटे गए थे।

नीता अंबानी की 90 कैरेट की अंगूठी

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने  कुछ समय पहले एक कॉकटेल रिंग पहने नजर आई थी, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी।  90 कैरेट की इस अंगूठी की कीमत 5 मिलियन अमरीकी डालर है, जो कि 40 करोड़ रुपये से अधिक है।

अनंत अंबानी का कार्टियर पैंथर ब्रोच

अनंत अंबानी एक इवेंट में कुर्ते के ऊपर ‘कार्टियर पैंथर ब्रोच’ लगाया था, जिसकी कीमत सुन किसी के भी होश उड़ जाएं। इसमें 51 नीलम, 2 पन्ने, एक गोमेद हीरा और 604 ब्रिलियंट-कट हीरे के साथ 18k सफेद सोने का सेट लगा हुआ था। इसकी  कीमत 168,000 डॉलर यानी 1,35,77,835 रुपए बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....