Breaking News in Hindi

40 दिन में 3,400 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है आपके शहर में दाम

जुलाई महीने के पहले दिन गोल्ड और सिल्वर के दाम में कमी देखने को मिली है.गोल्ड के दाम 71,500 रुपए प्रति दस ग्राम के नीचे आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 86 हजार रुपए के लेवल पर कारोबार करती हुई दिखाई दी. खास बात तो ये है कि सोने के दाम करीब 40 दिनों में 3,400 रुपए से ज्यादा टूट चुके हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी भी करीब एक महीने में 10 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है.

जानकारों की मानें तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उछाल के लिए कोई नया ट्रिगर नहीं मिल रहा है. जिसकी वजह से चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में इसी तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दाम कितने हो गए हैं.

कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में 1 जुलाई को 207 रुपए की गिरावट देखने को मिली और दाम 71,375 रुपए पर आ गए. खास बात तो ये है कि गोल्ड के दाम रिकॉर्ड हाई से 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है. आंकड़ों अनुसार 20 मई को गोल्ड के दाम 74,777 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था. मौजूदा समय दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर गोल्ड की कीमत 33 रुपए की मामूली तेजी के साथ 71,615 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है. वैसे सोमवार को गोल्ड 71,606 रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था. पिछले महीने के कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत 71,582 रुपए प्रति दस ग्राम पर थी.

सिल्वर की कीमत में भी गिरावट

वहीं दूसरी ओर सिल्वर की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को सिल्वर की कीमत 86,709 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. वैसे चांदी करीब एक महीना पहले 96,493 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है. तब से अब तक चांदी की कीमत में 9,784 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है. कारोबारी सत्र के दौरान दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर चांदी 32 रुपए की गिरावट के साथ 87,135 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वैसे सोमवार को चांदी 86,980 रुपए पर ओपन हुई थी. शुक्रवार को दाम 87,167 रुपए देखने को मिले थे.

विदेशी बाजारों की स्थिति

विदेशी बाजारों की बात करें तो कॉमेक्स पर गोल्ड सिल्वर करीब 4 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. गोल्ड स्पॉट के दाम फ्लैट 2,326.23 डॉलर प्रति ओंस पर हैं. वहीं दूसरी ओर सिल्वर फ्यूचर के दौरान फ्लैट 29.42 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर सिल्वर स्पॉट के दौरान 29.11 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....