Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना, छत्तीसगढ़ में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र; सीएम ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के श्रमिकों और उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए लगातार जोर दे रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मलेन को संबोधित किया. सीएम साय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र और अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की शुरुआत करेगी. वहीं सीएम साय ने श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते भी लॉन्च की.

मुख्ममंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर राज्य के श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया. सीएम साय ने इस श्रमिकों का काम बढ़ाते हुए 49.43 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया. वहीं उन्होंने श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की.

5 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

सीएम साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र और अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू करने की बात कही. सीएम साय ने कहा कि अन्नपूर्ण दाल-भात केंद्र पर श्रमिकों को 5 रुपए में भरपेट खाना मिलेगा. वहीं उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था की जाएगी.

सीएम ने लॉन्च की श्रमेव जयते वेबसाइट

सीएम साय कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते को लॉन्च किया. वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए डैशबोर्ड भी बनाया गया है. श्रमेव जयते वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी मिलेगी. इस वेबसाइट के माध्यम से श्रमिक सरकार की नई योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

सात दिनों में होगा शिकायत का निवारण

वहीं वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली अपनाई जाएगी. जिससे श्रमिकों की शिकायत का निवारण जल्द से जल्द हो सके. इस वेबसाइट से सात दिनों में लोगों की शिकायत का निवारण किया जाएगा. सात दिन में शिकायत का निवारण नहीं होने पर मामला उच्च अधिकारियों तक ऑनलाइन चला जाएगा. श्रमिक सम्मेलन में सीएम साय के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम समेत पार्टी के कई विधायक भी शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.