Breaking News in Hindi

50 रास्तों से सेंध लगा रहे चोर… अब एआई तकनीक के कैमरे लगाएगी इंदौर पुलिस, 7 महीने में हुई वारदातों का किया विश्‍लेषण

इंदौर। चोरी-डकैती और लूट जैसी घटनाओं के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की है। इसमें उन 50 रास्तों को चिन्हित किया है, जिनका अपराधी उपयोग करते हैं। इन रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एआइ तकनीक के कैमरे भी खरीदे जा रहे हैं। कैमरे फेस रिकग्निशन होंगे। 17 स्थानों पर एनपीआर तकनीक के कैमरे लगेंगे, जिससे गाड़ी नंबर का पता लग सकेगा।
जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में अधिक घटनाएं
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमितसिंह के मुताबिक पिछले सात महीने में हुई चोरी की घटनाओं का विश्लेषण करने पर जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में अधिक घटनाएं सामने आईं। चोरों ने तीन जोन के बाहरी क्षेत्रों में बसी कालोनियों में वारदात की है। डीसीपी स्तर के अफसरों ने चोरों के आने-जाने वाले रास्तों का डेटा बैस तैयार किया है। इन रास्तों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय और जनसहयोग के पीटीजेड, एनपीआर और एआइ कैमरे लगाए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक 50 से ज्यादा कालोनियां ऐसी हैं, जिनमें बदमाश धार, खंडवा, देवास और बेटमा की ओर से आसानी से आकर निकल जाते हैं। इन रास्तों में बैरिकेडिंग और नाकाबंदी का नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। घटनाओं का विश्लेषण कर डायर-100 के नोडल पाइंट निश्चित कर पेट्रोलिंग की जाएगी।
इन रास्तों से आते हैं चोर
राऊ गोल चौराहा, बायपास सेंटर पाइंट, पालदा-नेमावर बायपास, तेजाजीनगर बायपास, नावदापंथ-धार रोड, पालिया-उज्जैन रोड, राऊ-पीथमपुर रोड, बुधानिया-हातोद रोड, दिलीप नगर चौराहा बिजासन रोड, खंडवा ब्रिज के नीचे, स्कीम-140 रोड, नायता मुंडला आरटीओ रोड, बेस्ट प्राइस जंक्शन, एमआर-10 बायपास, टीसीएस चौराहा, गोम्मटगिरी-नैनोद रोड, रालामंडल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...