Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट

ब्राजील में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से पूरे देश में तबाही का मंजर नजर आ रहा है. ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में बारिश की वजह से कई जगहों की सड़कें बुरी तरह से टूट गई हैं और कई पुल बाढ़ के साथ टूट कर बह गए हैं. कई हजार लोग भयानक तूफान की वजह से अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. इस तूफान, बाढ़ और भूस्खलन से पहले पिछली साल सितंबर महीने में रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश हुई थी, इसकी वजह उष्णकटिबंधीय चक्रवात की वजह थी. बता दें कि उस दौरान 50 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई थी. ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश के दौरान 57 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग लापता भी हैं, रेस्क्यू टीम बचाव काम में लगी हुई है. 36 घंटों के अंदर बारिश के बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

बाढ़, बारिश के बाद ब्राजील में क्या है स्थिति, जानने के लिए पढ़े ये दस बड़े अपडेट.

  • भूस्खलन और मूसलाधार तूफान के कारण लगभग 70 हजार लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. दलदली इलाकों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है
  • ब्राजील में मची इस तबाही में अब तक की आई रिपोर्ट के मुताबिक, 57 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आई हैं, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है.
  • इसके अलावा 74 लोग घायल है और करीब 67 लोग इस दौरान लापता हो गए, जिनकी खोज की जा रही है. तेज रफ्तार के आए बाढ़ में कई पुल टूट कर बह गए हैं.
  • तूफान से सबसे ज्यादा पोर्टो एलेग्रे नाम का शहर प्रभावित हुआ है, यहां झील किनारों को तोड़ते हुए शहर में घुस गए हैं. ज्यादातर घरों में पानी घुस चुका है.
  • पोर्टो एलेग्रे में तूफान और मूसलाधार बारिश को मद्देनजर रखते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी उड़ानों को अनियमित समय के लिए को रद्द कर दिया है.
  • बाढ़ के दौरान एक छोटे हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट आंशिक रूप से ढह गया और बेंटो गोंसाल्वेस शहर में एक दूसरे बांध के भी ढहने की आशंका जताई जा रही है.
  • रेस्क्यू टीम बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक,बाढ़ की वजह से 10 लाख से ज्यादा लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं है.
  • रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में जलस्तर में बढ़ाव से बांधों पर दबाव पड़ रहा है, खतरे को देखते हुए गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है.
  • कई स्थानों पर बस के लिए प्रस्थापित कर रहे लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है, हालांकि शहर के केंद्र से आने-जाने वाली बस सेवा रद्द कर दी गई है.
  • ब्राजील की एक अन्य नदी ग्रेवाताई के किनारे बांध के ऊपर पानी का बढ़ने के बाद मेयर सेबस्टियाओ मालो ने लोगों को स्थान छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.