Breaking News in Hindi

6 घंटे में 10 हज़ारा किराया बढ़ाया, किरायेदार का छलका दर्द, पोस्ट कर लिखा- 45 से सीधे 55 हज़ार, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

मेट्रो सिटी बेंगलुरु आईटी हब, लंबे ट्रैफिक और महंगे घर के लिए जाना जाता है।  ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक मकान मालिक ने केवल 6 घंटे में एक  किरायेदार का किराया 10 हज़ार बढ़ा दिया। जिस पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी ।

दरअसल,  बेंगलुरु में मकान मालिकों द्वारा अत्यधिक किराया मांगने के अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मकान मालिक ने इंदिरानगर में 2BHK फ्लैट का किराया 6 घंटों में 10 हजार बढ़ा दिया।  हालांकि प्रॉपर्टी में मॉर्डन इंटीरियर डेकोरेशन और सुविधाएं थीं जिसके चलते लोगों का अट्रेक्शन मिला।

एक्स पर (ट्विटर) नितिन कालरा नाम के यूजर @Bharath_MG द्वारा किए गए ‘किराए पर उपलब्ध’ पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें लिखा कि एक घंटे में ही मकान मालिक ने अपनी संपत्ति का किराया 45,000 हजार से बढ़ाकर 55,000 हजार करने का फैसला कर लिया।

पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘दरअसल यह आधुनिक दुनिया में अवसरवादिता और नैतिकता की कमी की कहानी है जिसे दुर्भाग्य से डिमांड-सप्लाई/बिजनेस सेंस के रूप में महिमामंडित किया जाएगा और जश्न मनाया जाएगा!’

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सिर्फ वाइब्स के आधार पर उस फ्लैट की कीमत अधिक होनी चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि पहले यह एक चोरी का सौदा था, बोली कम थी. अब यह सामान्य हो गया है, मेरा मानना ​​है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...