Breaking News in Hindi

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान केएल राहुल भी हुए शामिल

 अगले महीने भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है। इस अहम टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने श्रीलंका के कैंडी में भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा को कप्तानी मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। ICC के नियमों के मुताबिक 15 सदस्यीय स्क्वॉड में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद टीम में बदलाव के लिए आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

केएल राहुल भी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एशिया कप 2023 में पाकिस्तान से मुकाबले के बाद ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत कर टीम लगभग फाइनल कर ली थी। सिर्फ केएल राहुल को लेकर संशय था। राहुल को एशिया कप टीम में चुना गया था, लेकिन वह इंजरी के चलते अबतक श्रीलंका नहीं गए हैं। सूर्य कुमार यादव को पिछले वनडे मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद मौका दिया गया है।

भारत को मिली मेजबानी

इस बार 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में वर्ल्ड कप के मैच होंगे। ऐसा पहली बार है जब भारत को अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी का जिम्मा मिला है। इससे पहले भारत ने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। इतना तो तय है कि टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी। लेकिन बाकी कुछ खिलाड़ियों को लेकर संशय है। माना जा रहा है कि एशिया कप के लिए गई टीम में से ही 15 सदस्यों को चुना जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...