Breaking News in Hindi

7 महीने पहले जंगल में मिली महिला की अधजली लाश का सनसनीखेज खुलासा, पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भोबलाबाहरा मारागांव सीसी रोड से 20 किलोमीटर की दूरी पर दिनांक 7-2-2024 को जंगल में एक 30 वर्षीय महिला की जंगल में अधजली लाश मिली थी। वही थाना दुगली जिला धमतरी ने मर्ग कायम मामले को जांच में लिया था। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने खुलासा किया था कि मृत महिला के सिर,गर्दन,पेट में गंभीर चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। वही इस हादसे के बाद जिले की पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पताशाजी कर रही थी। वही जिले की पुलिस को 8 महीने बाद बड़ी सफलता हाथ लगी। महिला के कत्ल के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उप पुलिस अधीक्षक सुशील नायक ने बताया कि मृत महिला जयंती नेताम की हत्या, स्वयं महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है और थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में गुम होने की महिला की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वही धमतरी जिले की पुलिस द्वारा लगातार मृत महिला जयंती नेताम के हुलिया उम्र पहनावे के हिसाब से लगातार छत्तीसगढ़ से संचालित समाधान पुलिस एप में छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद,बीजापुर,सुकमा,कोंडागांव, कांकेर,जयपुर,बस्तर,राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, कबीरधाम,महासमुंद,नारायणपुर,मोहला, मानपुर,सूरजपुर,बलरामपुर सभी जिले के गुम इंसान के हुलिया और पहनावे का मिलान किया गया। तब महिला की पहचान भानुप्रतापपुर में गुमशुदा जयंती नेताम पति मनराखन नेताम के रूप में की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....