Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

MP में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर..

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, 20 लोग गंभीर रूप से घायल है। यह घटना फतेहपुर गांव के पास सोमवार सुबह हुई दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर से ग्रामीणों का एक जत्था छतरपुर के बड़े जटाशंकर धाम दर्शन करने के लिए निकला था रास्ते में चढ़ाई पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हुआ और पलट गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हटा अस्पताल ले जाया गया यहां पर 8 घायलों की हालत गंभीर है जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में हेमेंद्र आदिवासी और उसका छोटा भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, लक्ष्मण आदिवासी और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25 – 25 हजार रुपए और घायलों को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.