Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

8 साल बाद फिर साथ आ रहे हैं आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ, अब करेंगे ये कारनामा!

Alia Bhatt इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ और ‘एल्फा’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में ‘जिगरा’ का टीजर ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे सभी का शानदार रिस्पॉन्स भी मिला. आलिया भट्ट अपनी इस फिल्म के जरिए फैन्स को एक से बढ़कर एक सरप्राइज देने वाली हैं. इसी बीच आलिया ने एक बड़ी अनाउंसमेंट भी की है. अपनी एक्शन फिल्म ‘जिगरा’ के लिए आलिया भट्ट ने एक बार फिर से पंजाबी सिंगर और स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ हाथ मिलाया है. ‘उड़ता पंजाब’ के 8 साल बाद ये जोड़ी फिर से साथ काम करने वाली है. आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की अनाउंसमेंट की है.

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस पिक्चर में आलिया और दिलजीत दोसांझ कुर्सी पर पीठ दिखाए बैठे हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के सामने बड़ा-बड़ा ‘जिगरा’ भी लिखा है. देखकर लग रहा है कि दोनों ‘जिगरा’ के सेट पर ही बैठे हैं. दिलजीत की कुर्सी के पीछे लिखा है, ‘सिंग्स अबाउट कुड़ी”. वहीं आलिया की कुर्सी के पीछे लिखा है, “द सेड कुड़ी.” इतना ही नहीं आलिया ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, चेयर्स ने सब कह दिया. इसके साथ उन्होंने दिलजीत दोसांझ को टैग भी किया है.

आलिया के पोस्ट ने फैन्स को किया खुश

आलिया के पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि दिलजीत और उनका ये कोलैबोरेशन अपकमिंग फिल्म जिगरा के लिए है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं. कमेंट के जरिए यूजर्स आलिया-दिलजीत के नए गाने की उम्मीद करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ये मेरा नया फेवरेट ट्रैक बनने वाला है. एक यूजर ने लिखा है, दिलजीत में जिगरा है, जिगरा में दिलजीत है.

8 साल पहले जब ‘उड़ता पंजाब’ रिलीज हुई थी, इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने अपने दमदार किरदार से सभी को काफी इंप्रेस किया था. फिल्म के अलावा इस पिक्चर के लिए उन्होंने पहली बार दिलजीत दोसांझ के साथ कोलैब किया था. आलिया-दिलजीत ने साथ में गाना इक कुड़ी गाया था. इस गाने के लिए आलिया ने अपने सिंगिंग टैलेंट को भी सभी के सामने पेश किया था. इस गाने की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. आज भी लोग इसे सुनना काफी पसंद करते हैं.

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये एक बाई-बहन की इमोशनल कहानी है. वेदांग रैना ने आलिया के भाई का रोल निभाया है. फिल्म में आलिया जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये बड़ी हिट साबित होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.