Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

96 साल के आडवाणी की BJP सदस्यता रिन्यू, संस्थापक सदस्यों में से हैं एक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी के संस्थापक सदस्य और वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. आडवाणी के बाद दूसरे वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी जी की भी पार्टी सदस्यता रिन्यू की जाएगा. नड्डा शाम में करीब 4 बजे उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि जेपी नड्डा ने भारत रत्न पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी जी से मिलकर के उनको भारतीय जनता पार्टी की संस्था दिलाने दिलाया है और हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. आडवाणी जी के मार्गदर्शन में करोड़ों कार्यकर्ताओं ने कई दशक से काम किया है.

2 सितंबर को हुई थी सदस्यता अभियान की शुरुआत

बीजेपी ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. इस मौके पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली थी. इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली थी.

आंकड़ों का खेल नहीं है ये सदस्यता अभियान- PM

सदस्यता अभियान 2024 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार है. हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है, हमारे परिवार में शादी करके कोई बहू आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है. वो आनंद, बीजेपी में जब कोई नया सदस्य बनता है तो परिवार के विस्तार का आनंद होता है. इसलिए ये सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं है. ये सदस्यता अभियान… एक पूर्णरूप से वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन भी है.

‘हम सिर्फ चुनावी मशीन नहीं हैं…’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे सामने जो अभी 18 से 25 साल की उम्र का जवान है, वह मेरे 2047 के सपने को पूरा करने के लिए शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत है. इसलिए युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जोड़ना है, नेशन फर्स्ट के विचार से जोड़ना है. हम सिर्फ चुनावी मशीन नहीं हैं. हम वो खाद-पानी हैं, जो देशवासियों के सपनों को सींचा करते हैं. हम वो खाद-पानी हैं जो अपने आप को खपा कर देश के सपनों को संकल्प और संकल्प को सिद्धि तक ले जाने की यात्रा में अपने आप को डूबो देते हैं.

बीजेपी ने रखा है 20 करोड़ सदस्यों का टारगेट

बीजेपी ने फिलहाल 20 करोड़ सदस्यों का टारगेट रखा है. इसके लिए 10 लाख पोलिंग बूथों में से हर बूथ पर 200 लोगों को सदस्य बनाने का प्लान बनाया गया है. बीजेपी के हर कार्यकर्ता को हर 6 साल में अपनी मेंबरशिप रिन्यू करानी होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.