Breaking News in Hindi

चिलचिलाती धूप में अस्पताल के बाहर ही मरीज को छोड़कर भागा एंबुलेंस चालक

 गोटेगांव नईदुनिया प्रतिनिधि। गोटेगांव सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी लोगों के साथ अमानवीयता की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही हैं। यहां गोटेगांव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस से गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने आए मरीज को एंबुलेंस 108 का चालक अस्पताल परिसर गेट के बाहर छोड़कर भाग गया।

स्वास्थ्य विभाग मरीजों को 24 घंटे सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे कर रही है। वहीं कई गरीब लोगों को इलाज के लिए अभी भी सरकारी अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है। गोटेगांव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। चिलचिलाती धूप में अस्पताल गेट के बाहर एंबुलेंस चालक ने मरीज एवं स्वजन को छोड़कर निकल गया।

अस्पताल में मौजूद व्यक्ति ने वीडियो बना इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया

अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति ने के पूरा मामला वीडियो में कैद कर लिया और इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि 108 एंबुलेंस से आए मरीज एवं स्वजन गेट के बाहर उतारते हुए नजर आ रहे हैं जहां से पैदल चलकर वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...