Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

साथियों के साथ मछली पकड़ने गया युवक डूबा, स्वजनों व पुलिस ने मिलकर निकला शव

श्योपुर। विजयपुर बारदा डैम पर मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। स्वजनों व पुलिस ने मिलकर युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव काे पीएम कराने अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैनीपुरा के नथोलीपुरा सहराने निवासी 26 वर्षीय हेमेंद्र पुत्र गुटई आदिवासी रविवार की सुबह मछली पकड़ने साथियों के साथ बारधा डैम में गया था। मछली पकड़ने के दौरान हेमेंद्र आदिवासी अचानक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई

सोमवार सुबह होगा पोस्टमार्टम

उसके साथियों ने उसकी सूचना घर वालों दी। स्वजन मृतक के शव को पहले घर ले गए, लेकिन गांव के लोगों के कहने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मर्ग कायम करते हुए मामले को विवेचना में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रात होने के चलते मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह करवाया होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.