Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया रोहित-शुभमन ने बनाये अर्धशतक

एशिया कप टूर्नामेंट में आज टीम इंडिया ने नेपाल को आसानी से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 48.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाये। जबाव में भारत ने खेल शुरु ही किया था कि बारिश शुरु हो गई। बारिश थमने के बाद मैच को 23 ओवरों का कर दिया गया और भारत को जीत के लिए 145 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए…ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 59 गेंदों में 74 रन बनाये, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। वहीं शुभमन गिल ने 62 गेंदों में 67 रन बनाये, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल है।

नेपाल की पारी

भारत ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल के बल्लेबाजों ने पहले काफी ठोस शुरुआत की और बिना विकेट खोए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। शार्दूल ठाकुर ने तेज गति से रन बना रहे कुशल भुर्तेल आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। नेपाल की ओर से आसिफ शेख ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाये। इनके अलावा सोमपाल कामी ने तेज 48 रनों का योगदान दिया। इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। रवीन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांडया को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय खिलाड़ियों ने छोड़े कैच

मैच के शुरुआती ओवरों में भारत की फील्डिंग काफी ढीली दिखी। भारतीय खिलाड़ियों ने नेपाल के दोनों ओपनर्स को जीवनदान दिए। पहले ओवर में जहां श्रेयस अय्यर ने स्लिप में भुर्तेल का कैच छोड़ दिया, वहीं दूसरे ओवर में विराट कोहली ने आसिफ शेख का कैच ड्रॉप कर दिया। पांचवें ओवर में ईशान किशन ने भी भुर्तेल का आसान कैच मिस कर दिया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया।

अहम मुकाबला

इस जीत के साथ ही भारत के 3 अंक हो गये हैं और वो अगले राउंड में पहुंच गया है। ग्रुप ए में पाकिस्तान ने भी 3 अंक हासिल किये हैं। दोनों मैच हारकर नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

टीम इंडिया: प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.