Breaking News in Hindi

Indore में खाटू श्याम महोत्सव आज से, आएंगे देशभर से आधा दर्जन भजन गायक

इंदौर। श्याम मित्र मंडल शिव मोती नगर की मेजबानी में 9 एवं 10 सितम्बर को शाम 7 बजे से अ.भा. श्याम महोत्सव का 28वां आयोजन राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। श्याम भक्त पुष्पा मित्तल के सानिध्य में देश के अनेक ख्याति प्राप्त भजन गायक, कोलकाता के पुष्प सज्जाकार एवं देशभर में फैले खाटू श्याम भक्त शामिल होंगे। लगभग ढाई हजार भक्त दूसरे शहरों से आएंगे।

इतने ही भक्त शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आएंगे। मंडल के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजेश सिंघल एवं मुकेश सिंघल ने बताया कि शहर के प्रमुख श्याम भक्त एवं समाजसेवी स्व. जगदीश अग्रवाल की पुण्य स्मृति में महोत्सव होगा।

इसमें कोलकाता के भजन गायक शुभम-रूपम, राज पारीख एवं विवेक शर्मा जीतू और दिल्ली के संगीत समूह के प्रमुख नरेश पुनिया तथा समस्तीपुर से रेशमी शर्मा विशेष रूप से इंदौर आकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पहली बार यह महोत्सव एक की जगह दो दिनों तक चलेगा।इस दौरान इंदौर के स्थानीय भजन गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

खाटू श्याम सरकार का अलौकिक मनोहारी श्रृंगार करने एवं दरबार सजाने के लिए भी कोलकाता के प्रसिद्ध रंगकर्मी अपने साथी कलाकारों के साथ वहां के विशेष पुष्प लेकर आ रहे हैं। इसी तरह रिंगस स्थित खाटू श्याम मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार के सदस्य भी आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन