Breaking News in Hindi

IAS ऑफिसर राघवेंद्र कुमार सिंह बने CM मोहन यादव के प्रमुख सचिव, मनीष रस्तोगी की छुट्टी

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके लिए शुक्रवार रात आदेश जारी किया गया। सरकारी आदेश के अनुसार, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी का स्थान लेंगे।

रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव थे। सिंह इस पद पर नियुक्त होने से पहले खनन विभाग के प्रधान सचिव थे। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व सीएम शिवराज सिंह की सरकार में राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किए थे। चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हे खनिज विभाग में भेजा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...