Breaking News in Hindi

गुजरात के दस्तोवज बताकर शहर में आनलाइन सट्टे का कारोबार

नागदा जंक्शन। शहर में गुजरात के व्यक्ति द्वारा आनलाइन गेम के नाम से सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। बिड़लाग्राम पुलिस ने पकड़ा तो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इसमें पुलिस को स्थगन मिला। इसके बाद भी शहर में लगातार दुकानें खोली जा रही। मंडी पुलिस ने गुरुवार को कोटा फाटक पर चल रहे गेम को बंद कराकर आठ लोगों को पकड़कर थाने लाई।

सटोरिए नए-नए तरीके लाकर खुलेआम आनलाइन अंक की जगह राशि दर्शाकर कम्प्यूटर के माध्यम से सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। गुजरात के एक व्यक्ति ने शहर में आकर तीन माह पूर्व बिड़लाग्राम क्षेत्र में आफिस खोलकर कारोबार प्रारंभ कर दिया था। वर्ली सट्टे में 10 अंक होते हैं, इसमें अंक की जगह 10 राशिफल दे रखे हैं।

इसमें 1 रुपये के 9 रुपये दिए जाते हैं। हर पांच मिनट में राशिफल के नाम पर अंक खोलकर संंबंधित को 9 रुपये दिए जाते हैं। बिड़लाग्राम थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी करणसिंह पाल ने एक स्थान पर छापा मारकर लोगों को थाने लेकर आ गए थे।

राजनीतिक दबाव के चलते उनके द्वारा केस नहीं बनाए जाने का फायदा गेम संचालित करने वाले ने उठाते हुए गुजरात में अनुमति के दस्तावेज के आधार पर उच्च न्यायालय में थाना प्रभारी व सीएसपी के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें जवाब के बाद पुलिस को स्थगन मिल गया।

स्थगन के बाद दुकानें बंद तो नहीं हुई, दो दुकानों की जगह चार दुकान गंदानाला, पारदी गेट, आजादपुरा व मंडी क्षेत्र में कोटाफाटक पर खोल ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलने पहुंच रहे थे। मंडी थाना प्रभारी ने गुरुवार को वहां दबिश देकर आठ लोगों को राशि का अंक लगाते हुए थाने में बैठा दिया।

समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने बताया कि संबंधित दस्तावेज लेकर आने की बात कही है। उनके दस्तावेज आने के बाद कार्रवाई करना है या नहीं, इसका निर्णय किया जाएगा।

गुजरात का व्यक्ति वहां के अनुमति के दस्तावेज बताकर सट्टे का कारोबार कर रहा था। बिड़लाग्राम पुलिस ने पकड़ा था, इसको लेकर हाइकोर्ट में उसने याचिका लगाई थी, जिमसें पुलिस को स्टे मिला है। कारोबार को बंद कराने के निर्देश थाना प्रभारी को दे दिए हैं।

-पिंटू कुमार बघेल, सीएसपी नागदा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...