Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

आखिर रात में अचानक कहां गायब हो गई नाबालिग लड़की! कहीं इस युवक ने ही तो नहीं….

जींद, 16 सितंबर । हरियाणा में जींद के हसनपुर गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित रूप से गायब हो जाने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हसनपुर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि परिजनों की गैर-मौजूदगी में गांव का ही प्रदीप उनके घर आकर उसकी भतीजी को धमकी देता था, जिसके बारे में आरोपी के परिजनों को भी बताया गया था।

प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गत 15 सितंबर रात को प्रदीप जबरदस्ती उसकी भतीजी को अपने साथ ले गया। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर उसके घर से साढ़े 23 हजार रुपये भी नकद तथा जेवरात भी ले जाने का आरोप लगाया।

प्रवक्ता के मुताबिक शिकायतकर्ता की शिकारत पर पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.