Breaking News in Hindi

गरीबों के खाते में राशि भेज रहे क्रिकेट के सट्टेबाज

ग्वालियर। जिस तरह इंटरनेट के जरिये ठगी करने वाले ठग खुद को बचाने और पुलिस को उलझाने के लिए किराये के खातों का इस्तेमाल करते हैं, अब उसी तरह क्रिकेट पर सट्टा लगवाने वाले बड़े खाईबाज इस तरीके को अपना रहे हैं। यह खुलासा एमरल्ड सिटी में पकड़े गए उन युवकों ने किया है, जो खाईबाजों के यहां हर महीने दस हजार रुपये महीने पर नौकरी कर रहे हैं। यह युवक बेरोजगार थे और इन्हीं के गांव के रहने वाले खाईबाज ने नौकरी पर रखा। जिन खातों में सट्टे की रकम गई है, वह किराये के हैं।

दिल्ली और भिंड में रहने वाले पांच लोगों के खाते में करीब 10.50 लाख रुपये गए हैं। इन खातों में रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। यह सभी खाते आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से किराये पर लिए गए हैं। मुरार के बड़ागांव स्थित एमरल्ड सिटी के तीन फ्लैट में क्राइम ब्रांच और मुरार थाने की टीम ने दबिश दी थी। यहां से 12 सट्टेबाजों को पकड़ा गया था। इनसे 40 मोबाइल, लैपटाप और रायफल बरामद हुई थी। यह सभी नौकरी करते थे और भिंड के लहार के रहने वाले मधुर दुबे व हस्तिनापुर के रहने वाले संजय गुर्जर ने इन्हें नौकरी पर रखा था। यह दोनों खाईबाज हैं। यह अभी पकड़े नहीं गए हैं। एएसपी ऋषिकेष मीणा ने बताया कि हर दिन दो से ढाई लाख रुपये का ट्रांजेक्शन अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों में हो रहा था। इसमें से पांच खातों में 10.50 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए गए हैं। यह बैंक खाते दिल्ली और भिंड के रहने वाले लोगों के हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...