Breaking News in Hindi

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को अब तक 5 मेडल नारी शक्ति ने भी बढ़ाया देश का मान

हांगझू (चीन): एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) का पहला दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 5 मेडल जीत लिया हैं, जिनमें 3 सिल्वर मेडल हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर एक और मेडल पक्का कर दिया है। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।

भारत ने दिन की अपनी पहली स्पर्धा में पदक जीता। रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।

इसके बाद पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता। इस बीच, क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एशियन गेम्स में आज भारत का कार्यक्रम

  • क्रिकेट (महिला), भारत बनाम बांग्लादेश, सुबह 6.30 बजे
  • फुटबाल (पुरुष), भारत बनाम म्यांमार, शाम 5 बजे
  • फुटबाल (महिला), भारत बनाम थाइलैंड, दोपहर 1.30 बजे
  • निशानेबाजी (महिला), 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत एवं टीम), सुबह 6 बजे
  • वुशू : पहले दौर से फाइनल, सुबह 6.30 बजे से शाम 5 बजे तक
  • टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) : चौथा दौर और क्वार्टर फाइनल, सुबह 7.30 बजे से
  • टेनिस (पहला दौर) : सिगल्स, मिक्स्ड डबल्स, सुबह 7.30 बजे से
  • रग्बी (महिला) : भारत बनाम हांगकांग, सुबह 9.30 बजे
  • रग्बी (महिला) : भारत बनाम जापान, दोपहर 2.30 बजे
  • मुक्केबाजी (पहला दौर), सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक
  • तैराकी, श्रीहरि नटराज, शाम 5 बजे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप