Breaking News in Hindi

इंदौर जिले में 48 फीसद अधिक बारिश, तय समय पर मानसून विदा

इंदौर। इंदौर जिले में इस वर्ष औसत से 48 प्रतिशत अधिक बारिश देकर मंगलवार को मानसून की विदाई की घोषणा मौसम विभाग ने कर दी। मंगलवार को इंदौर के अलावा प्रदेश में भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोक नगर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार व इंदौर जिले से मानसून विदा चुका है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस वर्ष इंदौर में 1144.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो औसत से 215.5 मिलीमीटर अधिक दर्ज हुई। इंदौर जिले में इस वर्ष सबसे ज्यादा देपालपुर तहसील में 1733.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, अक्टूबर में मौसम सामान्य रहेगा। 15 अक्टूबर तक इंदौर में दिन के समय धूप के कारण तापमान बढ़ा रहेगा। उसके बाद तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा, न ज्यादा गर्मी होगी और न ज्यादा ठंड का असर रहेगा।

इंदौर जिले में बारिश

जून 105.3 मिलीमीटर
जुलाई 454.7 मिलीमीटर
अगस्त 68.9 मिलीमीटर
सितंबर 516 मिलीमीटर
कुल बारिश 1144.9 मिलीमीटर

जिले की तहसीलों में बारिश

इंदौर 1144.9 मिलीमीटर
महू 1179 मिलीमीटर
सांवेर 1354.4 मिलीमीटर
देपालपुर 1733.7 मिलीमीटर
गौतमपुरा 1151.8 मिलीमीटर
हातोद 1133.8 मिलीमीटर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...