Breaking News in Hindi

टीम इंडिया के मैच में बारिश ने डाला खलल इंग्लैंड के बाद नीदरलैंड के खिलाफ मैच रद्द

नई दिल्ली। भारत और नीदरलैंड के बीच विश्व कप अभ्यान मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच भी बारिश से बाधित हुआ था। ऐसे में भारत अपने दोनों अभ्यास मैच खेल नहीं पाई। अब टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

बारिश के कारण वार्म-अप मैच रद्द

टीम इंडिया का पहला वार्म-अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ होना था। इस मैच को बारिश के कारण बिना ओवर फेंके रद्द करना पड़ा। यह मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जना था। इसके बाद मंगलवार तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने मैच में बरसात ने खलल डाला। जिसके चलते अंपायरों ने मैच रद्द करने का निर्णय लिया।

10 टीमों के बीच होगी विश्व कप की भिड़ंत

इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका शामिल हैं।

टीम इंडिया स्क्वॉड

रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन।

नीदरलैंड टीम स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स, मैक्स ओ’डोड, बैस डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामनुरू, पॉल वैन मीकरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लाइन, वेस्ले बरेसी, साकिब जुलफिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....