Breaking News in Hindi

सिंधिया समर्थक प्रत्याशी को चुनाव प्रचार करना पड़ा महंगा, जनसंपर्क के दौरान शख्स ने चबा लिया का अंगूठा, जख्मी होकर वापस लौटे मंत्री साहब

शिवपुरी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी दिन बचे हुए है। नेताओं ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। लगातार नेता जनता के बीच जाकर जनसंपर्क करके आशीर्वाद मांग रहे हैं। वहीं सिंंधिया सर्मथक मध्‍य प्रदेश के पीडब्‍ल्‍यूडी राज्‍य मंत्री व शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी सुरेश धाकड़ का जनसंपर्क करना महंगा पड़ गया।

दरअसल, सुरेश धाकड़ जब अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे तब एक युवक ने दांतों से उनका अंगूठा ही चबा लिया। जिसके बाद जनसंपर्क को रोककर भाजपा प्रत्याशी के अंगूठे का उपचार कराया गया। यह पूरा वाक्या पोहरी विधानसभा क्षेत्र के छर्च गांव से सामने निकलकर आया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ जनसंपर्क करने छर्च गांव पंहुचे हुए थे जहां रामप्रसाद नाम के युवक ने सुरेश धाकड़ का अंगूठा अपने दांतों से चबा दिया। बताया गया है कि इस घटना के कुछ पल पहले युवक की प्रत्याशी के गार्ड से किसी बात को लेकर बहस भी हुई है। अपने वोटर के हमले से घायल हुए भाजपा प्रत्याशी को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल लाया गया।

वहीं हमलावर युवक को पकड़कर समर्थकों ने पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन भाजपा प्रत्याशी द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही से इनकार कर दिया जिससे युवक को पुलिस ने छोड़ना पड़ा। बताया गया है कि युवक गांव की खराब सड़क और पुलिया से खफा था कुछ लोगों ने युवक को मानसिक कमजोर भी बताया है। हालांकि इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, युवक को थाने से छोड़ दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....