Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सूटकेस में मिली 25 साल लड़की की लाश..मर्डर के बाद मेट्रो के पास फेंक गया था बाॅयफ्रेंड, गिरफ्तार

मुंबई: मध्य मुंबई के कुर्ला में दो दिन पहले एक सूटकेस में एक महिला का शव पाये जाने के बाद, शहर की पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का महिला से प्रेम संबंध था।

पुलिस ने बताया कि शांति नगर में सीएसटी मार्ग पर रविवार को एक लावारिस सूटकेस से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया था। शांति नगर में मेट्रो परियोजना का कार्य हो रहा है।

एक अधिकारी ने बताया, ”कुर्ला थाने में, हत्या का मामला दर्ज किया गया था और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई-5 भी मामले की जांच कर रही थी।” उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने महिला की हत्या के सिलसिले में आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि महिला मध्य मुंबई के धारावी की रहने वाली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.