Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

खालसा कालेज में होगी फूलों की वर्षा, लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में दीपों से होगी सजावट

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 27 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शहर के पश्चिम क्षेत्र में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में जन्म कल्याणक की विभिन्न क्रियाएं होंगी। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर मुख्य कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। साथ ही देव दीपावली पर मठ-मंदिरों में दीप सज्जा होगी।

– सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।इस अवसर पर खालसा कालेज राजमोहल्ला में सुबह 5.15 से दोपहर 3 बजे और शाम 6.30 से रात 1.45 बजे तक कीर्तन दीवान सजेगा। इसमें सुबह 11.30 बजे अमृत संचार होगा। वहीं रात 1.22 बजे फूलों की वर्षा की जाएगी।

– एरोड्रम रोड पर नवनिर्मित अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव तप कल्याणक की क्रियाएं सुबह 11 बजे से होंगी। इससे पहले आचार्य प्रज्ञासागर की मंगल देशना सुबह 9 बजे होगी।

– आप पुस्तक पढ़ने में रुचि रखते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। इंदौर लेखिका संघ द्वारा मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में दोपहर 3 बजे डा. सीमा शाह के काव्य संग्रह ‘ताकि मैं लिख सकूं’ का विमोचन होगा। इसके अलावा संस्था के सदस्य दोहा चौपाइयों में ‘मेरा भारत’ विषय पर स्वरचित भाव व्यक्ति करेंगे।

– शहर में देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न आयोजन होंगे। शहरभर के मठ-मंदिरों में दीप सज्जा की जाएगी। लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हजारों दीपों से सज्जा नागोरिया पीठाधिश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में होगी। इस मौके पर 50 से 60 कार्यकर्ता दीपों की आकर्षक रंगोली के निर्माण के साथ पूरे देवस्थान को 10 हजार दीपों से सजाएंगे। शाम 6 बजे प्रभु के पट खुलेंगे।

– गुमाश्ता नगर स्थित तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीप महोत्सव शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर भक्त यथाशक्ति मंदिर प्रांगण में दीपदान करेंगे। इस अवसर पर महाआरती होगी।

– मराठी साहित्य और भाषा के संरक्षण-संवर्धन के प्रयासों से अवगत होना चाहते है तो यह आयोजन आपके लिए हैं। इस कड़ी में मुक्त संवाद द्वारा प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शाम 6.30 बजे विनोद-अत्रे व पुलंचा विषय पर व्याख्यान होगा। इसमें पुणे से आ रहे वक्ता मिलिंद जोशी संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.