Breaking News in Hindi

अब तो दिसंबर भी आ गया जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल बादलों ने डेरा डाले हुए है। जिसके चलते तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। एमपी मौसम विभाग ने फिलहाल 9 से 10 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान जताया है।अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों, चक्रवाती तूफान और और बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर से आ रही नमी के चलते 7-9 दिसंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश-कोहरे के आसार

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान का असर जबलपुर और शहडोल संभाग देखने को मिलेगा। इस दौरान बारिश, बिजली और आंधी के आसार है। आज मंगलवार को अनूपपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज चमक के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना है।

एक बार फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 वही ग्वालियर चंबल रीवा और भोपाल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद फिर 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। भोपाल इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों बादल छाए रहेंगे। 15 दिसंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होने के संकेत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन