Breaking News in Hindi

भारतीय क्रिकेटर अश्विन भी चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ से प्रभावित, बोले- पता नहीं क्या विकल्प बचा है

चेन्नई : भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के कारण चेन्नई के लोगों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि उनके अपने इलाके में पिछले 30 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है।

तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में में ‘मिगजॉम’ तूफान ने तबाही मचाई हुई है। चेन्नई में मंगलवार को बारिश रूक गई लेकिन जगह जगह काफी पानी जमा है, बिजली कटी हुई है और मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा। अश्विन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरे इलाके में भी 30 घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है। यही हालत अधिकांश इलाकों की है। पता नहीं क्या विकल्प बचा है।’

चेन्नई के रहने वाले अश्विन लगातार शहर की तस्वीरें और वीडियो क्लिप पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को क्षतिग्रस्त सड़क की वीडियो डालकर लिखा था, ‘एक दिन और धैर्य रखिए अगर बारिश रूक जाती है। रिकवरी में समय लगेगा। हैशटैग चेन्नई रेंस 2023।’ तमिलनाडु में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...