Breaking News in Hindi

यूएसडीए रिपोर्ट से पहले शार्ट कवरिंग से सोया तेल में सुधार

इंदौर। ब्राजील में कम फसल के अनुमान से सोयाबीन तेल वायदा में मजबूती देखने को मिली है। सीबाट में भी छह दिन की लगातार गिरावट के बाद शार्ट-कवरिंग के चलते सोया तेल में भी तेजी रही। इसका असर हाजिर बाजारों पर भी देखने को मिला। सोया तेल में नीचे दामों पर लेवाली आने से भाव में तेजी रही। सोयाबीन तेल इंदौर 10-15 रुपये बढ़कर 920, पाम तेल 890 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

ब्राजील की खाद्य एजेंसी कोनाब ने सोयाबीन की फसल का अनुमान 1624 लाख टन से घटाकर 1602 लाख टन किया है। चीन ने नवंबर महीने में 79,2 लाख टन सोयाबीन इंपोर्ट जो अक्टूबर के मुकाबले 53.5 प्रतिशत ज्यादा है। अमेरिकी साप्ताहिक सोयाबीन निर्यात 15.17 लाख टन दर्ज किया गया जो 10-18 लाख के व्यापार अनुमान के अनुरूप था। नवंबर में चीन का सोयाबीन आयात पिछले साल से 7.8 फीसद बढ़ गया है। शुक्रवार देर रात आने वाली यूएसडीए की रिपोर्ट से पहले सीबीओटी बाजार सतर्क है। छावनी मंडी में सोयाबीन 4800-4850, सरसों निमाड़ी 6700-6800, राइडा 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1610-1620, मुंबई मूंगफली तेल 1610, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 920, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 870-875, इंदौर पाम 890, मुंबई सोया रिफाइंड 915, सोया डीगम 840, मुंबई पाम तेल 830, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 850 रुपये।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – केएन एग्री इटारसी 4950, लाभांशी एग्रोटेक 5000, आइडिया लक्ष्मी देवास 4980, केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4925, खंडवा आइस 5000, लिविंग फूड शुजालपुर 4960, मित्तल सोया देवास 5000, एमएस साल्वेक्स 5025, नीमच प्रोटीन 5075, पतंजलि फूड 4925, प्रकाश 5100, प्रेस्टीज ग्रुप देवास 5000, रामा 4800, आरएच साल्वेक्स 5050, सांवरिया इटारसी 4950, महेश आइल 5000, सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4975, सालासर हरदा 5050, स्नेहिल सोया देवास 5040 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1931, देवास 1932, उज्जैन 1931, खंडवा 1875, बुरहानपुर 18575, अकोला 2901 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?