Breaking News in Hindi

अगले कुछ घंटों में मध्य प्रदेश को मिल सकता है मुखिया, दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी विधायक दल की बैठक

भोपाल। MP में नए मुखिया पर 3 दिसंबर से बना सस्पेंस अगले कुछ ही घंटो तक बने रहने की संभावना है। बता दें की सोमवार 11 दिसंबर को पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ही नए सीएम का ऐलान हो जाएगा। जानकर राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी सीएम का चुनाव टेढ़ी खीर होना बता रहे हैं।

• मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किया बड़ा दावा

जहां एक तरफ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगातार चर्चा चल रही है। तो वहीं इन सबके बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने बीते शुक्रवार को ये दावा किया कि अगले दो दिनों में तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का खुलासा हो जाएगा। पार्टी ने तीन राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों का दौरा करेंगे और पार्टी दो दिनों के भीतर उन तीन राज्यों के लिए अपने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करेगी।

• लोकसभा की तैयारी में जुटे शिवराज

सीएम की रेस में चल रहे शिवराज इन दिनों बने सस्पेंस के बीच प्रदेश के अलग – अलग जगहों पर जा रहे है। बीते कुछ दिनों पहले छिंदवाड़ा पहुंच कर सीएम शिवराज ने ये कहा की ”आज से हम शुरू कर रहे हैं मिशन मध्य प्रदेश का, मिशन-29, मिशन 29 का मतलब है, मध्य प्रदेश में लोकसभा की सीटें हैं 29, ये मेरी दृढ़ इच्छा है, इसके लिए हम जी-जान से मेहनत करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...