Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने जीतू पटवारी भोपाल रवाना, भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर करेंगे नई शुरुआत

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान पटवारी के घर के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और उनका जमकर स्वागत किया। वही भोपाल पहुंच जीतू पटवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करेंगे।

जीतू पटवारी सड़क मार्ग से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा गणपति मंदिर पहुंच के भगवान के दर्शन किए। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया। मध्य प्रदेश के नवनमनोनित अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल पहुंचने से पहले उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे।

वही देवास, आष्ठा और अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे। वहां से विशाल रैली के साथ भोपाल स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.