Breaking News in Hindi

‘मिमिक्री एक कला, पीएम मोदी भी कई बार उतार चुके हैं नकल’, धनखड़ मामले पर बोले कल्याण बनर्जी

संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी ने टीएमसी सांसद की हरकत को लेकर निंदा की। उच्च सदन के सभापति ने भी नकल को गंभीरता से लिया और इस पर नाराजगी व्यक्त की। हर तरफ अपनी आलोचना होता देख कल्याण बनर्जी ने बुधवार को अपने आचरण पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। इसके अलावा उन्होंने कहा ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पीएम मोदी भी संसद की कार्यवाही के दौरान ऐसा कर चुके हैं।

मेरे मन में धनखड़ जी बहुत सम्मान
बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, “मिमिक्री एक कला है, जिसे मैंने किया। मेरा इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। मुझे नहीं पता कि वह इसे अपने ऊपर क्यों ले रहे हैं। अगर ऐसा है वाकई है तो क्या वे राज्यसभा के भीतर इस तरह से पेश आते हैं? मैं धनखड़ साहब का बहुत सम्मान करता हूं। वह भी एक वरिष्ठ वकील हैं, मैं भी हूं। मेरे मन में धनखड़ जी के लिए बहुत सम्मान है।”

पीएम मोदी ने कई बार उतारी नकल 
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए टीएमसी सांसद ने कहा, ”यहां तक कि पीएम मोदी ने 2014 और 2019 के बीच लोकसभा में विपक्षी नेताओं की नकल की है। मैं इसका वीडियो भी दिखा सकता हूं। जब पीएम मोदी ने ऐसा किया तो सभी ने इसे हास्य के रूप में लिया, गंभीरता से नहीं। अब, अगर वे हैं मेरे मामले में इसे गंभीरता से लेते हैं तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।”

सत्ता पक्ष प्रश्नकाल के दौरान खड़ा रहेगा
सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि कोई कितनी भी उनकी बेइज्जती कर ले, उसे वह ‘खून के घूंट पी कर’ सहन कर लेते हैं लेकिन वह कभी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए। वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नकल की घटना पर विरोध स्वरूप, ट्रेजरी बेंच के सदस्य प्रश्नकाल के दौरान खड़े रहेंगे। जोशी ने उच्च सदन में कहा, “राष्ट्रपति ने नकल की घटना पर निराशा व्यक्त की है। आसन के प्रति विरोध और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, सत्ता पक्ष प्रश्नकाल के दौरान खड़ा रहेगा।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन