Breaking News in Hindi

यूपी के पीलीभीत में दीवार पर धूप सेंकती नजर आई बाघिन, देखने उमड़ी भारी भीड़

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक गुरुद्वारा उस समय कौतूहल का विषय बन गया, जब दीवार पर बाघिन धूप सेंकता नजर आई। गांव में बाघिन होने की खबर आग की तरह फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। बाघिन को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर काबू किया गया। हालांकि वन विभाग और स्थानीय पुलिस के लिए बाघ से मुश्किल भीड़ को कंट्रोल करना रहा।

अधिकारियों का कहना है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जमा हो गए। यदि बाघिन उन पर झपट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बाघिन को बेहोश कर टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर में ले जाया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण और होश आने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम माधोटांडा क्षेत्र का है। यहां बाघिन कई दिन से विचरण कर रही थी, जो सोमवार रात दो बजे अठकोना गांव में पहुंच गई। मंगलवार सुबह बाघिन उसी दीवार पर बैठी रही। उसके अस्वस्थ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वन विभाग ने उसके 20 मीटर दूर चारों ओर जाल लगाया है। उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। इस गांव से टाइगर रिजर्व की दूरी 10 किमी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....