Breaking News in Hindi

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, इलाके में मच गई अफरा-तफरी, 3 बच्चों समेत 5 लोग झूलसे

आगरा शहर के नगला जस्सा इलाके में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। एसीपी, सैया पियूष कांत राय ने बताया कि नगला जस्सा के रहने वाले प्रदीप के घर में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी पायल खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर की पाइप में आग लग गई और तेज लपटें निकलने लगीं।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के दौरान लपटों से कमरे में रखे कपड़ों में आग लग गई, जिससे पायल के अलावा अंजलि और उसके बच्चे जब्बन, नन्नू और बाबू भी झुलस गए। राय ने बताया कि पीड़ितों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप