Breaking News in Hindi

नालंदा में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े ऑटो सवार परिवार को गोलियों से भूना, एक महिला की मौके पर मौत

नालंदाः बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिती लगातार बिगड़ती जा रही है। पुलिस प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हालत ये हो गई है कि राजधानी पटना हो या मुख्यमंत्री नीतीश का गृह जिला अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा जिले से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक परिवार को गोलियों से भून डाला। गोलीबारी की इस घटना में एक महिला की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के थरथरी थाना इलाके के दादूपुर का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े ऑटो सवार एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में नानी नतिनी समेत 4 लोगों को गोली लगी, जिसमें नतिनी पूजा कुमारी (25 वर्षीय) की मौत हो गई, जबकि नानी मालती देवी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूजा कुमारी अपनी नानी और अन्य लोगों के साथ ऑटो पर सवार होकर चंडी थाना के राजन बिगहा गांव जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो रोकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पूजा कुमारी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परवलपुर और थरथरी थाने की पुलिस मौके भी पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और  मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...