Breaking News in Hindi

यूपी में समाजवादी पार्टी-RLD के बीच गठबंधन का ऐलान, अखिलेश यादव बोले- जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की है. गठबंधन का ऐलान करते हुए अखिलेश यादव ने जीत के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की भी है और कहा कि इसके लिए सभी जुट जाएं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयंत चौधरी के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आरएलडी ने 2024 में चुनाव लड़ने वाली अपनी 8 सीटों के नाम भी अखिलेश यादव को सौंप दिया है.

8 सीटों की डिमांड पर अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी से आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले संभावित कैंडिडेट के नाम भी मांगे हैं और साथ कैंडिडेट की जीत की मापदंड भी बताने को कहा है. बुधवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई थी. बताया जाता है कि इस बैठक में कांग्रेस ने अखिलेश यादव से आरएलडी से बातचीत और सीट फाइनल करने की बात कही थी.

6-7 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आरएलडी

कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच सीटों को लेकर भी सहमति बन गई है. 8 सीटों की डिमांड के बाद 6-7 सीटों पर बात बन गई है. आरएलडी 6-7 सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. इसमें ज्यादातर सीटें पश्चिमी यूपी की है. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच बातचीत के बाद यह सहमति बनी है.

आरएलडी ने इस सीटों पर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

अखिलेश यादव पहले ही यह बात कह चुके हैं कि सीट बंटवारे में आरएलडी और कांग्रेस को पूरा सम्मान दिया जाएगा. आरएलडी पश्चिम यूपी की जिन सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने की इच्छा जताई है उसमें बागपत, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और कैराना सीट है. इसके अलावा अलीगढ़ और फतेहपुर सीकरी में से एक सीट देने को लेकर बातचीत चल रही है. हालांकि, सीटों के लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?