Breaking News in Hindi

आ रही टेस्ला की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, चाइना के लिए होगी मुश्किल

टेस्ला अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है. इसे रेडवुड नाम दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार अगले साल यानी 2025 में लॉन्च की जा सकती है. इसका प्रोडक्शन जून 2025 में शुरू होने की उम्मीद है, वहीं कुछ महीनों बाद इसकी डिलीवरी मिलने की उम्मीद है. असल में इलोन मस्क बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारें और सेल्फ-ड्राइविंग रोबो टैक्सी लाना चाहते हैं, जो ज्यादा महंगी न हों.

रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला रेडवुड इलेक्ट्रिक कार की 10,000 यूनिट्स हर हफ्ते तैयार करने का प्लान लेकर चल रही है. इन इलेक्ट्रिक कारों को NV9X आर्किटेक्चर पर बनाया जा सकता है. इस पर कंपनी कम से कम दो नई कारें लॉन्च करेंगी. इन इलेक्ट्रिक कारों को टेस्ला की बर्लिंग स्थित कंपनी में बनाया जाएगा.

टेस्ला की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की कीमत?

ये टेस्ला की एंट्री लेवल ईवी होगी. इसकी कीमत 25 हजार डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) हो सकती है. यानी ये कार फॉर्च्यूनर से भी सस्ती होगी. ऐसे में ये कार पेट्रोल-डीजल कारों को भी कड़ी टक्कर दे सकती है. टेस्ला की अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों का मुकाबला चाइनीज कंपनी BYD की इलेक्ट्रिक कारों से होगा.

भारत आएंगी टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें?

टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर अभी मामला अटका हुआ है. टेस्ला चाहती है कि भारत सरकार कंपनी की कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटा दे. टेस्ला भारत में अपनी कारें इम्पोर्ट करके बेचेगी. इससे भारत में टेस्ला की कारें महंगी हो जाएंगी. वहीं भारत सरकार की मांग है कि टेस्ला को भारत में ही कारों की मैनुफैक्चरिंग करनी चाहिए. फिलहाल सारी बात यहीं पर अटकी हुई है.

बता दें Tesla Model 3 कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये 535 किलोमीटर तक भाग सकती है. इसे कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है. मात्र 15 मिनट चार्ज करके इसे 236 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...