Breaking News in Hindi

दहलाने वाला Video: फ्लाईओवर पर भयानक एक्सीडेंट, एक के बाद एक टकराई कई गाड़ियां, आग के शोले में बदली

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के फ्लाईओवर पर एक भयानक रोड़ एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में  4 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि एक के बाद एक कई गाड़ियां टकराकर आग के शोले में बदल गईं औऱ आठ लोग घायल हो गए तो 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना CCTV में कैद हो हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आता नजर आ रहा है, जो आगे चल रहे डंपर और दूसरी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारता है इतने में  डंपर नियंत्रण खोते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है और नीचे गिरने से पहले डंपर एक और कारसे टकराता है जिसके बाद   ट्रक में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड हुआ था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने वाले डंपर ने जिस ट्रक के टक्कर मारी थी, उसमें भी आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

दुर्घटना पर धर्मपुरी के DMK सांसद सेंथिल कुमार ने  हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह कब से धर्मपुरी के थोप्पुर घाट खंड पर स्वीकृत एलिवेटेड राजमार्ग को जल्द बनाने की मांग कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...