Breaking News in Hindi

जागरण के दौरान कालकाजी मंदिर में स्टेज गिरा, एक महिला की मौत, 17 लोग घायल

दिल्ली में कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्टेज गिरने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले में आयोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जागरण में सिंगर बी प्राक पहुंचे हुए थे और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जब बी प्राक ने मंच पर अपना परफॉरमेंस शुरू किया, तभी स्टेज गिर गया। स्टेज गिरने के बाद वहां भगदड़ मच गई। जागरण में बी प्राक को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मंच की ओर बढ़ रहे थे, मंदिर और पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया लेकिन लोग नहीं मानें और यह हादसा हो गया। कई लोग स्टेज के नीचे भी दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्टेज के नीचे दबे लोगों का बाहर निकाला। बी प्राक और उनकी टीम को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला गया।

सिंगर बी प्राक ने घटना पर जताया दुख 
वहीं, सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं। मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है।

पुलिस का बयान 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शनिवार रात साढ़े बारह बजे सूचना मिली की कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाया गया मंच गिर गया है। एक टीम घटनास्थल भेजी गई। एक महिला की मौत हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।” दुर्घटना में 17 लोग घायल हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?