Breaking News in Hindi

तेजी से बढ़ा अपराध का ग्राफ, कट्टे की नोक पर की व्यापारी से लूट, करोड़ों रुपए के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

मुरैना। मुरैना जिले के बागचीनी थाना इलाके के कटीबरी हनुमान जी के पास बदमाशों ने कट्टी की नोक पर व्यापारी से सोने की लूट की। बदमाशों ने व्यापारी और उसके मुनीम से 3 किलो 200 ग्राम सोना लूटकर ले गए जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी 1 घंटे तक थाना प्रभारी मौके पर नहीं पहुंची उसके बाद फरियादी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। बागचीनी थाना इलाके में लगातार इस तरीके की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन पुलिस कहीं ना कहीं निरंकुश नजर आ रही है।

ग्वालियर मुरार में स्थित बी पी ज्वैलर्स में मालिक राहुल गोयल का सेल्समैन कार से ग्वालियर से जौरा, कैलारस और सबलगढ़ के व्यापारियों को सोना चांदी के जेवर की सप्लाई करने जा रहा था। जिसके बाद बागचीनी थाना क्षेत्र में जौरा रोड़ कटीबरी हनुमान मंदिर के पास बाइक पर आए दो सशस्त्र बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सेल्समैन से तीन किलो 250ग्राम सोना चांदी के जेवर लूट कर ले गए। हालांकि इस पूरे मामले में थाना प्रभारी भूमिका दुबे से बात की तो उन्होंने बताया कि, लूट की यह घटना हुई है बदमाशों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि उनको पूरी जानकारी नहीं है जानकारी लेने के बाद ही बता पाएंगे कि बदमाश कितना सामान लूट कर ले गए हैं।

हालांकि मीडिया के सवालों से थाना प्रभारी भागती हुई भी नजर आई। मीडिया ने पूछा कि घटना को चार घंटे हुए हैं अभी तक पुलिस को जानकारी नहीं है जैसे ही सवाल किया तो वह कैमरे के सामने से भागती हुई नजर आई। इससे ऐसा लग रहा है कि थाना प्रभारी को तो इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मामले में व्यापारी ने बताया के वह ग्वालियर से सोना लेकर मुरैना होते हुए सबलगढ़ जा रहा था तभी बदमाशों ने बुलेट गाड़ी आगे लगाकर कट्टे की नोक पर सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने कहा है कि करोड़ों रुपए के सोने को बदमाश लूट कर ले गए। जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस बहुत देरी से मौके पर आई।

वहीं इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद ठाकुर ने बताया कि लूट की घटना हुई है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक तो पहुंच गई है जल्द इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा, लेकिन पुलिस के अधिकारी जो दावा कर रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है कि पुलिस को पता है कि  बदमाश कौन है हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली के खाली है। व्यापारी थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लूट की घटना के बाद चक्कर लगा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन