Breaking News in Hindi

नहीं रहे ‘रॉकी’ फेम अभिनेता कार्ल वेदर्स, 76 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। फिल्म ‘रॉकी’ मुक्केबाज अपोलो क्रीड की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके परिवार ने एक बयान में घोषणा की कि गुरुवार को उनका निधन हो गया।

परिवार का बयान 
उनके परिवार ने एक बयान में कहा, “हमें कार्ल वेदर्स के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है।” गुरुवार 1 फरवरी, 2024 को उनकी घर में मृत्यु हो गई है। कार्ल एक असाधारण इंसान थे, जिन्होंने असाधारण जीवन जीया। फिल्म, टेलीविजन, कला और खेल में अपने योगदान के माध्यम से उन्होंने एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एक प्यारे भाई, पिता, दादा, साथी और दोस्त थे।”

रॉकी फिल्म से हासिल की थी लोकप्रियता
14 जनवरी 1948 को न्यू ऑरलियन्स में जन्मे, वेड्स अपने 50 साल के स्क्रीन करियर के दौरान 75 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में दिखाई दिए। रॉकी के अलावा उन्होंने ने ’स्टार वार्स’ स्पिनऑफ सीरीज ’द मांडलोरियन’ और 1987 की साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म ’प्रीडेटर’ में अहम भूमिकाएं निभाई थी। वेदर्स को रॉकी फिल्म से खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

इस सीरीज की पहली चार फिल्मों में वे सेल्वेस्टर स्टेलोन के प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आए। उन्होंने 1996 और 2004 से 2013 तक चार एपिसोड में टेलीविजन सीरीज “अरेस्टेड डेवलपमेंट” में खुद की पैरोडी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...