Breaking News in Hindi

वनराज को देख जान बचाकर 20 फीट लंबे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वीडियो हुआ कैमरे में कैद, देखें आप भी..

पन्ना। देश दुनिया में बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए विश्व विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक और रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया है। बता दें की पन्ना टाइगर रिजर्व में मडला गेट से अंदर जाते ही पर्यटकों भी इस नजारे को देख आश्चर्य चकित रह गए और डर और रोमांच के बीच इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है की वनराज को देख कर एक तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए 20 फिट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया और जब तक वनराज वहा से चले नही गए तब तक पेड़ पर ही चढ़ा रहा जब वनराज वहा से चले गए तो तेंदुआ पलक झपकते ही पेड़ से उतर कर भाग गया यह नजारा देख पर्यटक भी हैरान रह गए।

बता दें कि वर्ष 2008 में पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन हो चुका था जिसके बाद यहां पर बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू किया गया और वर्तमान में एक सैकड़ा से भी अधिक बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व में स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं यही कारण है कि यहां देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेशो से भी लोग पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने आ रहे हैं और बाघों की अटखिलिया देखकर रोमांचित हो रहे हैं। वही अब प्रतिदिन ही पन्ना टाइगर रिजर्व से रोमांचित करने वाले वीडियो सामने आ रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...