Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

LIVE मैच में बांग्लादेश के 4 खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल, 2 स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर, एक पहुंचा अस्पताल

श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के 4 खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हुए हैं. चार में से दो खिलाड़ियों को सिर्फ 3 ओवर के अंदर इंजरी हुई. इन्हें ऐसी चोट आई कि स्ट्रेचर के सहारे मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. मतलब, दर्द के मारे ये चलने के भी काबिल नहीं रहे. बुरी तरह से चोटिल हुए बांग्लादेश के इन दोनों खिलाड़ियों के नाम मुस्तफिजुर रहमान और जेकर अली हैं. इनमें विकेटकीपर जेकर अली की हालत ज्यादा गंभीर दिखी, जिन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया.

अब मुस्तफिजुर रहमान और जेकर अली को इंजरी हुई कैसे वो जान लीजिए. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को क्रैंप आया, जिसके दर्द को सह पाना उनके लिए असहनीय हो गया और उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया. लेकिन अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज जेकर अली को चोट फील्ड पर हुई भिड़ंत से लगी. दरअसल वो एक कैच को पकड़ने के चक्कर में अपने साथी खिलाड़ी अनामुल हक से टकरा गए, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. चोट अनामुल हक को भी लगी लेकिन वो मामूली मामूली रही.

2 खिलाड़ी तो 3 ओवर के अंदर चोटिल

मुस्तफिजुर रहमान को इंजरी 48वें ओवर में हुई थी. वहीं जेकर अली को चोट 50वें ओवर में लगीं. मतलब सिर्फ 3 ओवर के अंदर इन दोनों खिलाड़ियों को चोट लगी. जेकर अली को ना सिर्फ मुस्तफिजुर की तरह स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया बल्कि उनके चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया.

सौम्य सरकार को विज्ञापन बोर्ड में टकराने से लगी चोट

बांग्लादेश के लिए फील्ड पर समय कुछ अच्छा नहीं बीता. क्योंकि मुस्तफिजुर और जेकर अली के अलावा 2 और खिलाड़ी ऐसे रहे जो चोटिल हुए. इसमें एक सौम्य सरकार रहे, जो गेंद को रोकने के दौरान मैदान पर लगे विज्ञापन बोर्ड में अपनी गर्दन दे मारे और उन्हें चोट पहुंची. सरकार की जगह बांग्लादेश ने कन्कशन लिया है.

जहां तक मैच की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 235 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 3 विकेट लिए, वो सबसे सफल गेंदबाज रहे. बांग्लादेश ने 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच जीता था. वहीं श्रीलंका ने दूसरा वनडे अपने नाम किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.