Breaking News in Hindi

मुस्लिम ड्राइवर को रोककर मुंह में डाला रंग, टूटा रोजा… पीछे बैठी लेडी पैसेंजर के रोने पर भागे बदमाश

महाराष्ट्र के ठाणे में रोजा रखे मुस्लिम युवक के साथ होली के दिन बदसलूकी की गई, जिसकी वजह से उसका रोजा टूट गया. ठाणे के मुंब्रा में मोहम्मद कादिर नाम के युवक ने काफी गुजारिश की और बताया कि उसका रोजा है, लेकिन फिर भी लोग नहीं माने और उसके मुंह में रंग डाल दिया. इस वजह से उसका रोजा टूट गया. मोहम्मद कादिर ने पूरे मामले में शिकायत देते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और साथ ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

पीड़ित मोहम्मद कादिर ने इस मामले में ठाणे के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनसी दर्ज किया है. वहीं कादिर ने इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है.

लड़की के रोने पर बचे…

मोहम्मद कादिर महाराष्ट्र के ठाणे में कलवा इलाके से गुजर रहा था. वो एक पैसेंजर को स्टेशन छोड़ने जा रहा था तभी उसके साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती की, रंग लगाया और फिर मुंह में कलर डाल दिया जिससे उसका रोजा टूट गया. इस पूरी घटना में 4-5 लोग शामिल थे.

कादिर मुंब्रा के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने ऑटो में कलवा के D-Mart से एक लेडी पैसेंजर को पिकअप किया था और जब वह कलवा के खारीगांव इलाके से निकलने लगे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने मोहम्मद कादिर को पकड़ लिया. उस पर जबरन रंग डाल दिया. पीड़ित कादिर लगातार कहता रहा कि मेरा रोजा है, मुझे जाने दिया जाए लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे.

इसी बीच पीछे बैठी लेडी पैसेंजर डर गईं और वह रोने लगी. उसे रोता देख रंग लगा रहे लोग घबरा गए और वहां से फरार हो गए. हालांकि जाने से पहले उन्होंने कादिर में मुंह में रंग फेंक दिया था जिसकी वजह से उसका रोजा टूट गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...