Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मिशन 400 के लिए BJP ने तैयार की ‘बुर्के वाली फौज’, कैसे काम करेगी ये ब्रिगेड?

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मिशन 400 पार का टारगेट सेट किया है और इस टारगेट को प्राप्त करने के लिए बीजेपी ग्रास रूट लेवल पर तैयारी कर रही है. जीत की राह में रोड़ा बनने वाली परेशानियों को दूर करने की कोशिशें हो रही हैं. मिशन 400 प्लस की तैयारी में जुटी बीजेपी बुर्के वाली फौज बना रही है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम महिलाओं को ट्रेनिंग दे रहा है. खासतौर से इन्हें चुनावी ड्यूटी के लिए ट्रेनिंंग दी जा रही है.

बीजेपी इस बार वोटिंग वाले दिन मुस्लिम बहुल इलाकों में बूथ पर बुर्कानशीं महिलाओं को तैनात करेगी. बीजेपी बुर्कानशी महिलाओं को अपना पोलिंग एजेंट बनाएगी. यह महिलाएं वोटिंग के दौरान होने वाले फर्जीवाड़े को रोकेंगी. वोटिंग के दिन मुस्लिम बहुल इलाके में महिलाएं बुर्का पहनकर वोट देने आती हैं और ऐसे में बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत होती है. इसी फर्जी मतदान को रोकने के लिए बीजेपी की खास तैयारी है. यह जरूर कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी ने इस बार अनूठा प्रयोग किया है और इस अनूठे प्रयोग को कामयाब करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं, प्रैक्टिकल किया जा रहा है और ट्रेनिंग दी जा रही है.

कैसे काम करेगी बुर्का ब्रिगेड

बीजेपी और वोटिंग के दौरान होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बुर्का नशी पोलिंग एजेंट्स की फौज तैयार कर रही है. इसके लिए बीजेपी घनी मुस्लिम आबादी वाले इलाके में अपने मुस्लिम कैडर को ट्रेनिंग दे रही है. 10-10 महिलाओं के ग्रुप को पोलिंग एजेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है. इन्हें बताया जा रहा है कि बूथ पर फर्जी वोटर की कैसे पहचान करनी है. कैसे पुलिस प्रशासन की मदद से फर्जी मतदान को नाकाम करना है.

बीजेपी को भरोसा है कि मोदी सरकार के कामकाज से खुश मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग उनके साथ आ सकता है. खासतौर पर मुस्लिम महिलाएं, क्योंकि मोदी सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा को कानून बनाकर खत्म किया. हज के लिए मरहम खत्म किया यानी महिलाएं हज यात्रा पर अकेले जा सकती हैं. सरकार ने हज यात्रा में वीआईपी कोटा खत्म किया. हज कोटा 1.75 लाख से बढ़ाकर 2 लाख किया. 2 करोड़ से ज्यादा अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति दी. यह वह काम है, जिनसे मुस्लिम महिलाओं का एक तबका मोदी सरकार का मुरीद हुआ. बीजेपी की आशंका है कि ऐसे मतदाताओं को रोकने के लिए विरोधी फर्जी वोटिंग का सहारा ले सकते हैं, इसलिए फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए बुर्कानशीं महिलाओं की फौज बनाई जा रही है, इसकी जिम्मेदारी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे को दी गई है.

BJP को वोट करता है मुस्लिम वोटर्स का एक तबका

मुस्लिम वोटर्स का एक बड़ा तबका बीजेपी को वोट करता रहा है. 4 फीसदी अगड़े मुसलमानों ने 2014 में बीजेपी को वोट किया था. 2019 में 7 फीसदी अगड़े मुसलमानों ने बीजेपी को वोट किया था. 2014 में 11 फीसदी ओबीसी मुसलमानों ने, 2019 में 8 फीसदी ओबीसी मुसलमानों ने बीजेपी को वोट किया था. इसी वोट बैंक के समर्थन से बीजेपी रामपुर और आजमगढ़ जैसी मुस्लिम बहुल सीटों पर समाजवादी पार्टी को मात दे पाई. बीजेपी को भरोसा है कि इस बार उसे मुसलमानों का ज्यादा वोट मिल सकता है.बीजेपी को उम्मीद कि अगर बुर्के की आड़ में फर्जीवाड़ा नहीं हुआ तो बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाओं के वोट मिलेंगे, इसलिए बीजेपी ने अभी से फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.