Breaking News in Hindi

अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की हुई मौत..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले मुलताई थाना क्षेत्र के करपा गांव में अंतिम संस्कार में मोक्षधाम गए ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से कई लोग घायल हो गए थे। एक घायल ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।आपको बता दें की ग्राम करपा का रहने वाले बबलू के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मोक्षधाम पहुंचे थे।

 मोक्षधाम पर मौजूद ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया मधुमक्खियां के हमले से बचने के लिए ग्रामीण शव को मोक्षधाम में छोड़कर घर की तरफ भाग गए मधुमक्खियां के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल लाया गया। यहां पर रमेश नाम के व्यक्ति की उपचार के दौरान हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मधुमक्खियां की चपेट में आए अधिकांश ग्रामीण घर पर ही उपचार कर रहे थे। लेकिन रमेश की मौत की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर मधुमक्खियां के हमले से घायल हुए सभी ग्रामीणों का उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?