Breaking News in Hindi

मौसम ने ली करवट, लगातार 7वें दिन भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी, प्रदेश के 13 जिलों में ओले गिरने का अनुमान

भोपाल। इन मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ है। गर्मी के मौसम में भी बारिश का सीजन दिखाई दिया। पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में ओला गिरने के साथ बारिश का दौर भी निरंतर जारी है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लगातार 7 वें दिन भी अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 13 जिलों में ओले गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

बता दें कि प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने लगातार 7वें दिन भी अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज भी गरज-चमक के साथ ही ओले गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहे है। जिस वजह से राजगढ़, मंडला, आगर-मालवा, उमरिया, मुरैना, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, शहडोल, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, खंडवा, बालाघाट, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, कटनी, जबलपुर और इंदौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

 इसी के साथ ही छिंदवाड़ा, विदिशा, अनूपपुर, अशोकनगर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, डिंडोरी, रायसेन और गुना में तेज रफ्तार में हवा चलने के आसार जताए गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....